{"_id":"5cbb1623bdec2214367b91b6","slug":"181555764771-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा के राइस मिल संचालक की आगरा में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोआबा के राइस मिल संचालक की आगरा में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा के राइस मिल संचालक की आगरा में मौत
अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, परिवार में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दोआबा के एक राइस मिल संचालक की शुक्रवार रात आगरा में मौत हो गई। चालक को झपकी आने की वजह से उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में ड्राइवर को भी चोट लगी है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
कौशाम्बी के पनालपुर गोपालपुर निवासी महेश प्रसाद (40) गांव में ही राइस मिल चलाते थे। शनिवार रात वह किसी रिश्तेदार के यहां आगरा जा रहे थे। वहां चालक दिनेश को झपकी आने के कारण अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में महेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले मृतक का शव लाने के लिए आगरा रवाना हो गए। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल चालक को वहीं, किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
-----
साइबर अपराधियों ने किसान के खाते से उड़ाए 1.75 लाख रुपये
पइंसा इलाके के अनेठा गांव का किसान हुआ ठगी का शिकार
बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखे थे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली क्षेत्र के अनेठा गांव में रहने वाले एक किसान के खाते से साइबर अपराधियोें ने एटीएम कार्ड का नम्बर पूछकर 1.75 लाख रुपये उड़ा दिए। ठगी की जानकारी किसान को मोबाइल में मैसेज आने पर हुई। उसने शनिवार को ठगे जाने की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन
अनेठा निवासी रामकृपाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। मई में उसकी बेटी प्रभा की शादी होनी है। विवाह के लिए उसने रुपये जोड़कर रखे थे। रामकृपाल की मानें तो तीन दिन पहले उसके मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड का कोड पूछा। इसके बाद खाते से 1.75 लाख रुपये पार कर दिए। मोबाइल में धननिकासी का संदेश देख रामकृपाल के होश उड़ गए। बैंक अफसरों से संपर्क कर एटीएम बंद कराने के साथ ही उसने शनिवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने साइबर सेल प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।