फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज के लिए बहू को पीट-पीटकर मार डाला

दहेज के लिए बहू को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 26 Feb 2019 01:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए बहू को पीट-पीटकर मार डाला
दहेज के लिए बहू को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन

- महेवाघाट गांव में रविवार रात हुई घटना, मचा कोहराम
- मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित चार पर एफआईआर
फोटो नं.
अमर उजाला ब्यूरो
महेवाघाट। स्थानीय गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रविवार रात ससुरालियों ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना से उसके मायके में कोहराम मच गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चित्रकूट जिले के मऊ थाना स्थित काशीनाथकापूरा (वियावाल) निवासी मोहनलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी पुष्पा का विवाह जनवरी 2019 में महेवाघाट के बब्लू से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और नगदी की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित की मानें तो रविवार रात दहेजलोभियों ने पीट-पीटकर उसकी बेटी को मार डाला। मौत की मनहूस खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले रोते-बिलखते हुए महेवाघाट पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति बब्लू, ससुर सत्यनारायण, सास व इनके रिश्तेदार अशर्फीलाल निवासी मऊ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर अजीत पांडेय का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


दबंगों ने युवक को पीटा, केस
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर नवावां निवासी रामधनी ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की माने तो रविवार सुबह भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी शिवलाल, महाराजदीन, ज्ञानचंद्र व मतेश के खिलाफ केस दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed