{"_id":"5b8ae09b42c79210c7581cbf","slug":"181535828123-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान गिरने से महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्चे मकान गिरने से महिला सहित दो की मौत
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल/उदिहिन। सिराथू व चायल तहसील क्षेत्रों में शनिवार सुबह बारिश की बदौलत गिरे मकानों के मलबे में दबने से महिला सहित दो की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चायल तहसील क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव की पतिया देवी (85) पत्नी स्व. हीरालाल नि:संतान थी।
पट्टीदारों से अलग वह दूसरे मकान में रहती थी। शनिवार सुबह पतिया पानी भरने घर के पास लगे हैंडपंप पर गई थी। लौटते वक्त रास्ते में पड़ोसी प्रकाश के घर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर जमींदोज हो गई। पतिया इसी के मलबे में दब गई। हादसा देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह पतिया को बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ही उसकी सांसें थम गई थीं। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम व सीओ चायल गांव पहुंचे और मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की बात कही है। इसी तरह सिराथू तहसील क्षेत्र के बरौला गांव का बबलू मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। शनिवार सुबह अचानक उसका कच्चा मकान ढह गया। इसके मलबे में दबने से उसके 20 वर्षीय बेटे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई।