{"_id":"5b1837614f1c1bf86e8b6a05","slug":"181528313697-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर ने तीन को रौंदा, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रैक्टर ने तीन को रौंदा, एक गंभीर
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज (कौशाम्बी)। नेशनल हाईवे पर बुधवार की भोर ट्रक का पंक्चर टायर बदल रहे चार लोगों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवकों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक का इलाहाबाद के निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। कोखराज पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इलाहाबाद के मऊआइमा थाने के दुबाही गांव निवासी मोहम्मद तकदीर (35) पुत्र मो. फारुक मंगलवार को ट्रक में बालू लोड करने के लिए महेवाघाट आया था। उसके साथ प्रतापगढ़ जिले के अरकान (38) पुत्र मो. इदरीस निवासी अजगरा थाना लालगंज, लियाकत (25) पुत्र अबु बकर निवासी कसेरुवा थाना रानीगंज व सऊद (32) पुत्र नवाबअली निवासी गोर्वधनपुर थाना मानधाता भी थे। बालू लोड करने के बाद वह लोग वापस प्रतापगढ़ जा रहे थे। बुधवार की भोर करीब चार बजे जैसे ही ट्रक कोखराज हाईवे पर पहुंचा तभी एक पहिया पंचर हो गया। इस पर सभी लोग ट्रक से नीचे उतर कर पहिया बदलने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार में पीछे से आए बालू लदे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में तकदीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लियाकत ने जिला चिकित्सालय व अरकान ने इलाहाबाद के स्वरूपरानी अस्पताल में दम तोड़ा। सऊद का इलाज इलाहाबाद के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस ने मृतक तकदीर के भाई अब्दुल वाहिद की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।