{"_id":"5afed19f4f1c1bd3408b6368","slug":"181526649247-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और नगदी केे लिए किया शादी से इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक और नगदी केे लिए किया शादी से इनकार
Updated Fri, 18 May 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
बाइक और नकदी केे लिए किया शादी से इनकार
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा निवासी एक युवक ने बतौर दहेज बाइक और नगदी की मांग को लेकर बरीक्षा के बाद शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित लड़की के बाबा ने शुक्रवार को मामले से एसपी को अवगत कराया। एसपी ने इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर मझिगवां निवासी राजाराम पुत्र श्रीपत ने बताया कि उसने अपनी नातिन रुमन देवी का विवाह पश्चिमशरीरा के एक युवक से तय किया था। नौ मई को बरीक्षा भी हो गई। इसके बाद लड़का दहेज में अपाची बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कन्यापक्ष ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो वह शादी करने से मुकर गया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत कर लड़के को काफी समझाया।, लेकिन वह नहीं माना। बात नहीं बनने पर लड़की के बाबा ने शुक्रवार को एसपी को शिकायती पत्र दे दिया। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।