{"_id":"5a67835f4f1c1b514a8b53fa","slug":"181516733279-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पड़ोसी के घर ढाया कहर, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने पड़ोसी के घर ढाया कहर, लूटपाट
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने पड़ोसी के घर ढाया कहर, लूटपाट
पुरानी अदावत में हमले का आरोप, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल थाना क्षेत्र के मोहम्दाबाद गांव में सोमवार को दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर तांडव किया। कुनबे को पीटने के बाद आरोपी घर में रखी नगदी के साथ गहने, खाद्यान्न आदि लूट ले गए। दूसरे दिन थाने पहुंचे पीड़ित ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के मोहम्दाबाद गांव निवासी छोटे पुत्र सहादेव का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। इसी अदावत में सोमवार की शाम दबंगों ने घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसे तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने कुनबे को बेरहमी से पीटने के बाद घर में रखे सोने-चांदी के गहने, बर्तन, खाद्यान्न आदि के साथ 15 हजार नगदी लूट ले गए। पड़ोसी के घर तांडव देख गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े । ग्रामीणों को देख हमलावर मौके से भाग निकले। दूसरे दिन पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पीड़ित छोटे से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। कोखराज कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मुकदमे बाजी चल रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे का शिकार होने से बचा बाइक सवार युवक
कोखराज(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के चक चमरूपुर गांव निवासी मोहम्मद शाहिद मंगलवार को भरवारी बाजार गया था। बताया जा रहा है कि करीब 12 बजे बंद गेट को पार करते समय मूरी एक्सप्रेस आ गई। तेज रफ्तार एक्सप्रेस को देख युवक बाइक छोड़ जान बचाकर भाग निकला। युवक बाल-बाल बच गया लेकिन ट्रेन की जद में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त बाइक को पटरी से बाहर निकलते हुए युवक को सौंप दिया है।