फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चरवा में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी

चरवा में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी

Tue, 26 Dec 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
चरवा में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी
पशुशाला में किशोरी से दुराचार की कोशिश
विज्ञापन

-विरोध करने पर पिटाई कर धमकी देते भागा आरोपी, दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती इलाके में सोमवार की शाम पशुशाला गई किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी युवक किशोरी को पीटते हुए धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार की शाम गांव के समीप स्थित पशुशाला में मवेशियों को चारा डालने के लिए गई थी। बताया कि इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक भी पहुंच गया। अकेली देख दबोच कर उसके साथ मनमानी का प्रयास करने लगा। आबरू बचाते हुए किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी युवक पिटाई करने के बाद किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पड़ोसी युवक की करतूत से परिवार के लोग सन्न रह गए। शाम पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित किशोरी से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सरेराह महिला से छीने गहने
पइंसा(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के थोन गांव निवासी लवकुश की बूढी मां कौशल्या देवी रविवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया जा रहा है कि लौटते समय पहले से घात लगाकर बैठे दो युवकाें ने उसे रोक लिया। इसके बाद नाक की पुल्ली और पैर में पहने गए गहने जबरन उतार लिया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो लोग सन्न रह गए। सोमवार सुबह पीड़ित बेटे ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed