{"_id":"6aa5ac5241fc2c1ce0080a49","slug":"three-bike-riders-injured-in-bus-collision-chandauli-news-c-189-1-svns1012-154535-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के लेड़हा मोड़ के पास शनिवार रात करीब सात बजे तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। इसके बाद चालक बस लेकर भागने लगा और कुछ दूरी पर सड़क पर बैठी तीन भैंसों को भी टक्कर मार दी।
हादसे में दो भैंसों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गई। चालक बस समेत फरार हो गया। लौवारी कला निवासी अजय कुमार (22), गोविंद (24) और शनि (22) बाइक से नौगढ़ से घर लौट रहे थे। लेड़हा मोड़ के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। भागने के प्रयास में चालक ने कुछ दूरी पर तीन भैंसों को टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सक डॉ. अजीत और स्वास्थ्यकर्मी सौरव ने प्राथमिक उपचार किया। अजय को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि शनि को मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल गोविंद को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
सूचना पर थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बस और चालक की पहचान के लिए जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान यशवंत यादव ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और परिजनों को सूचना दी।