फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullet hit in the right leg, two accomplices escaped taking advantage of the darkness; gangster act accused injured in police encounter

Jaunpur News: दाहिने पैर में लगी गोली, अंधेरे का फायदा उठाकर दो साथी भागेगैंगस्टर एक्ट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Sun, 13 Sep 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bullet hit in the right leg, two accomplices escaped taking advantage of the darkness; gangster act accused injured in police encounter
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी मयंक उर्फ प्रिंस यादव इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती
थाना क्षेत्र के जमीन बेरुकी गांव में शुक्रवार रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर मयंक उर्फ प्रिंस यादव घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और सोने की बाली बरामद की है। पुलिस ने घायल मयंक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों की ओर भागने में सफल रहे। मधुबन सीओ दिनेश दत्त मिश्र ने बताया कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमीन सहरुल्लाह गांव निवासी संतोष पांडेय पांच सितंबर की रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी संगीता पांडेय को दवा दिलाने चकरा बाजार गए थे। दवा लेकर घर लौटते समय चकरा और सरयां गांव के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर संगीता पांडेय का पर्स लूट लिया और फरार हो गए। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, कान के झुमके, नथुनी समेत अन्य सामान था। अंधेरा होने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

संतोष पांडेय की तहरीर पर सात सितंबर की दोपहर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के टेंगुनिया गोविंदपुर गांव निवासी गैंगस्टर मयंक उर्फ प्रिंस यादव ने अपने दो साथियों, घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसड़ी गांव निवासी राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात जमीन बेरुकी गांव की ओर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में मयंक के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं, उसके दोनों साथी अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों की ओर भाग गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीओ ने बताया कि मयंक घोसी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में घोसी कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा दोहरीघाट थाने में उसके खिलाफ दो, मधुबन और सरायलखंसी थाने में एक-एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed