फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज की खातिर विवाहिता की बलि

दहेज की खातिर विवाहिता की बलि

Sun, 13 Aug 2017 01:29 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता की बलि
दहेज की खातिर विवाहिता की बलि
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया हत्या कर फंदे पर शव लटकाने का आरोप
घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर हुए फरार, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। धनपरा गांव शुक्रवार रात दहेज की खातिर विवाहिता की बलि दे दी गई। मायके वालों का आरोप है कि हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के अर्का महाबीरपुर गांव की सुशीला देवी (22) पुत्री संपत की शादी दो साल पहले धनपरा गांव में मनेाज पुत्र जियालाल से हुई थी। शुक्रवार रात विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह विवाहिता की लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से नगदी बाइक लाने की जिद कर प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार रात हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतका के पिता की तहरीर पर जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से हत्यारोपी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। करारी कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मासूम शिवानी के सिर से उठी मां की ममता
करारी (ब्यूरो)। सुशीला की मौत से उसके आठ माह की मासूम बच्ची के सिर से मां की ममता रूठ गई है। मासूम बेबस नजरों ने घर वालों का रुदन देखती रही। उसे क्या पता कि जिसके आंचल तले उसे जवान होना है, आज वहीं आंचल सिर से उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed