{"_id":"5ad60a944f1c1b76098b5051","slug":"171523976852-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मजदूर का शव घर आते ही मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा मजदूर का शव घर आते ही मचा कोहराम
Updated Tue, 17 Apr 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर । अलीगढ़ में मौत के घाट उतारे गए दोआबा के भट्ठा मजदूर का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर गांव का जितेंद्र (42) पुत्र जद्दू मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। तीन जनवरी को वह अलीगढ़ गया था। वहां हरदुआगंज थाना क्षेत्र के खरई गांव के एक भट्ठे पर ईंट की पथाई करता था। रविवार रात उसकी सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह परिजनों को मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। मंगलवार को शव घर आया तो पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। सांत्वना देने के लिए भीड़ जमा हो गई। दिवंगत की पत्नी प्रभावती समेत परिवार के सभी सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। मामले में हरदुआगंज इंस्पेक्टर डॉ. विनोद सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।