फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Taxi hits two people, including a police officer stationed at a checkpoint.

Kullu News: नाके पर तैनात पुलिस कर्मी समेत दो को टैक्सी ने मारी टक्कर

Sun, 30 Aug 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Taxi hits two people, including a police officer stationed at a checkpoint.
कुल्लू। कलैहली में पुलिस नाके के दौरान रुकने का इशारा करने के बावजूद एक टैक्सी चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज गति से दौड़ा दिया। इस दौरान टैक्सी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान और सड़क किनारे खड़े स्कूटी चालक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को थाना भुंतर में टैक्सी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कलैहली में नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान टैक्सी नंबर एचपी-01के-ए-9091 वहां पहुंची। पुलिस जवान ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने टैक्सी रोकने के बजाय तेज गति से आगे बढ़ा दी।
विज्ञापन

इस दौरान टैक्सी की चपेट में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान मणिगिर और सड़क किनारे खड़े स्कूटी चालक रोशन लाल शाह आ गए। दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने टैक्सी चालक की पहचान पवन बहादुर (44) पुत्र पदम बहादुर, निवासी शाढ़ाबाई, डाकघर बजौरा, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में की है। थाना भुंतर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को किस समय नाका लगा था...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed