{"_id":"5960ec314f1c1b30278b4744","slug":"171499524145-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद पिस्टल से युवती को मारी गई थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद पिस्टल से युवती को मारी गई थी गोली
Updated Sat, 08 Jul 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर।
हाईवे पर पन्नोई मोड़ के समीप बुधवार सुबह मिले युवती के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। रेप के बाद पिस्टल से गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। हत्यारों ने उसके माथे पर गोली मारी थी। इसके बाद चाकू से उसको काट दिया था। युवती के गर्भवती होने की आशंका को डॉक्टरों ने खारिज कर दिया है। पीएम के बाद पुलिस अब युवती की पहचान व हत्यारों का सुराग लगाने में जुट गई है।
कोखराज थाना क्षेत्र के पन्नोई मोड़ के समीप बुधवार की सुबह 25 वर्षीय एक युवती का शव मिला था। युवती के माथे पर गोली मार कर हत्या की गई थी। हाईवे से 20 मीटर दूर लिंक मार्ग पर शव को फेंका गया था। शव मिलते ही आसपास गांव के तमाम लोग मौके पर जुट गए थे लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
हालांकि पुलिस ने दो दिन घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया लेकिन एक भी क्लू पुलिस के हाथ नहीं लगा था। शिनाख्त न होने पर तीसरे दिन शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में डॉ. अरुण और डॉ. हिमांशु शामिल रहे। डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि युवती को पिस्टल से गोली मारी गई है। एक्सरे के दौरान सिर के भीतर गोली फंसी मिली।
विज्ञापन
गोली को पुलिस ने सुरक्षित रख लिया है। रेप के बाद गोली मारी गई थी। युवती की स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है। डॉक्टरों ने युवती के गर्भवती होने की आशंका को खारिज कर दिया है। पीएम होने के बाद पुलिस अब हत्यारों की तलाश में जुट गई है। शिनाख्त न होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी है।इसके बाद भी वह सर्विलांस, इंटेलीजेंस विंग टीम की मदद से घटना के खुलासे के लिए हाथ-पैर चला रही है।
रेप के बाद पिस्टल से युवती को मारी गई थी गोली
युवती के शव का हुआ पोस्टमार्टम, नहीं थी गर्भवती