फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मजदूरों को रौंदा, गई जान

बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मजदूरों को रौंदा, गई जान

Tue, 03 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मजदूरों को रौंदा, गई जान
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मवई मोड़ के समीप सोमवार शाम बेेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


महेवाघाट क्षेत्र के लौंगावां गांव का राजू पुत्र जुगुल (28) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार शाम वह किसी परिचित के घर में पड़ी शादी का कार्ड बांटने पास के गांव जा रहा था। मवई मोड़ के समीप पीछे से आए ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजू छिटककर गिर गया और ट्रक उसको कुचलते हुए गुजर गया। उसकी मौत हो गई। उसके साथ साइकिल पर बैठा दूसरा युवक भी मौत का शिकार हो गया। दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजू की मौत से उसके परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में महेवाघाट कोतवाली पुलिस से बात करने का प्रयास किया। लेकिन, संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed