फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

मंगलवार सुबह घर के समीप कुएं में मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो
बारा (कौशाम्बी)। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के चांदकन में सोमवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह विवाहिता की लाश घर के समीप कुएं में उताराती मिली। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के चांदकन में ब्याही शीला देवी (38) पत्नी राजेश कुमार की सोमवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। विवाहिता को घर में न देख परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह विवाहिता की लाश घर के समीप कुएं में उतराती मिली। विवाहिता के शव को कुएं से बाहर निकालते हुए परिजनों ने घटना की जानकारी मायके वालों के साथ पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि विवाहिता की दिमागी हालत कई महीने से ठीक नहीं रहती थी। इसके चलते वह हादसे का शिकार हुई है। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मामले में कौशाम्बी एसओ ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed