फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, छह जख्मी

रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, छह जख्मी

Sun, 09 Jul 2017 07:31 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, छह जख्मी
नेवादा।
विज्ञापन

सरायअकिल के म्योहरिया में रविवार भोर तेज धमाके के साथ घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इससे कच्चा मकान जमींदोज हो गया। मलबे में दबने से चार बच्चों समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे से महिला को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। धमाका इतना तेज था कि पूरा गांव दहल उठा था।

म्योहरिया की सकुन देवी (34) के पति सुरेश की दो दिन पहले ब्लड कैंसर से मौत हो गई थी। सुरेश निजी वाहन चालक था। उसकी मौत से पूरा परिवार गम में डूबा था। पति की मौत के बाद सकुन देवी का हाल बेहाल था। शनिवार रात वह परिजनों के साथ खा-पीकर कच्चे घर के भीतर सो रही थी। रविवार भोर में करीब चार बजे अंदर रखा रसोई गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया।
विज्ञापन


इससे घर की दीवारें फट गईं। दरवाजा चिटक कर बाहर जा गिरा। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि मकान जमींदोज हो गया। मलबे में दबने से सकुन देवी, उसकी बेटी मंजू देवी (13), चांदनी (05) डेढ़ माह की शीला देवी, बेटा साहिल (03) व सकुन की मां शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटा तो पूरा गांव दहल उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार मचने पर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया। रसोई गैस सिलेंडर में धमाका होने का कोई कारण सकुन देवी नहीं बता पा रही है। पुलिस इसे हादसा बता रही है।


रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, छह जख्मी
तेज धमाके से कच्चा घर हुआ जमींदोज
घायल अस्पताल में भर्ती, हजारों का नुकसान


रविवार को सुरेश का था शुद्ध संस्कार
निजी वाहन चालक सुरेश की मौत के बाद सोमवार को उसका शुद्ध संस्कार होना था। उसकी पत्नी सकुन देवी ने इसका सारा इंतजाम कर रखा था। सोमवार को सुबह से ही सारे कार्यक्रम होने थे। मगर रविवार को ही यह हादसा हो गया। इससे पूरा मकान ढह गया। मलबे में दबने से सकुन देवी व उसके बच्चे जख्मी हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। दुख की घड़ी में हुए इस हादसे ने सकुन देवी को तोड़ दिया है।



हादसा या फिर कुनबे को खत्म करने की थी साजिश
भोर में फटे रसोई गैस सिलेंडर को लेकर उठ रहे तमाम सवाल
नेवादा (ब्यूरो)। म्योहरिया निवासी निजी वाहन चालक सुरेश की मौत के बाद घर में फटे रसोई गैस सिलेंडर को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। घर के भीतर रविवार भोर में हादसा हुआ या फिर पूरे कुनबे को खत्म करने की साजिश रची गई थी। इसको लेकर लोग सवाल उठाते रहे। हालांकि पुलिस इसे हादसा ही बता रही है। ब्लड कैंसर से बीमार रहे सुरेश की मौत शुक्रवार को हो गई थी। वह कई दिनों से बीमार चल रहा था। सुरेश की मौत के बाद उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में रसोई गैस सिलेंडर फटा।


कच्चे घर में सिलेंडर भोर में करीब चार बजे फटा। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चूल्हा बंद था। अचानक कैसे रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इसको लेकर पुलिस भी परेशान थी। पुलिस ने यह जानने का प्रयास किया लेकिन उसे सही जानकारी नहीं हो सकी। पूरा घर मलबे में तब्दील हो चुका है। इसलिए कोई सटीक अनुमान भी पुलिस नहीं लगा पा रही है। वहीं गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों की आशंका है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि पूरे परिवार को एक साथ मारने की साजिश के तहत विस्फोट कराया गया हो। हालांकि पुलिस इससे सहमत नहीं है। उसका कहना है कि महज यह एक हादसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed