{"_id":"5d02486abdec226dea572bbd","slug":"156043068815-kaushambi-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की भूमि कब्जाने में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तालाब की भूमि कब्जाने में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कोड पूछ महिला के खाते से उड़ाए 94 हजार रुपये
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के हटवा गांव की महिला हुई ठगी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के हटवा गांव में रहने वाली एक महिला के खाते से एटीएम कार्ड का कोड पूछताछ साइबर अपराधियों ने 94 हजार रुपया पार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हटवा गांव की आशरा पत्नी भुल्लन ने बताया कि तीन जून को उसके मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड का कोड नम्बर पूछा। इसके बाद खाते से 94 हजार 489 रुपया पार कर दिया। मोबाइल में धन निकासी का संदेश देख पीड़ित महिला के होश उड़ गए। आननफानन बैंक शाखा से संपर्क करके उसने एटीएम लॉक कराया। इसके बाद पुलिस को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने दो दिन पहले एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को पूरामुफ्ती पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी ने प्रकरण की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
-----
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
- पीड़ित पिता की तहरीर पर पति सहित तीन के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रयागराज में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के चौरा (निंदूरा) निवासी अर्जुन प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी रीना का विवाह करीब दो साल पहले प्रयागराज के धूमनगंज में राजेश से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित की मानें तो महीने भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा। फिर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित पिता ने एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार, सास बसंती और नंद सविता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।