फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पड़ोसी दबंगों ने भाई-बहन को पीटा, लूट

पड़ोसी दबंगों ने भाई-बहन को पीटा, लूट

Sat, 08 Jun 2019 08:08 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी दबंगों ने भाई-बहन को पीटा, लूट
पड़ोसी दबंगों ने भाई-बहन को पीटा
विज्ञापन

मंझनपुर (ब्यूरो)। पूरबशरीरा निवासी हेमराज सोनकर ने बताया कि पांच जून को वह अपनी बहन हीरामनी के साथ नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने महेवाघाट इलाके के बिगहा गांव गया था। लौटते वक्त मौसी सुशीला के यहां मवई में ठहर गया। पीड़ित की मानें तो वहां पुरानी रंजिश के चलते महेवाघाट के दबंगों ने उस पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बहन की भी पिटाई की। इसके बाद भाई-बहन के शरीर पर रहा सोने-चांदी का करीब एक लाख रुपया कीमत का गहना लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।

पुरानी रंजिश में परिवार के तीन सदस्यों को पीटा
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोड़र गांव की कुसमा देवी ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो चार जून की सुबह भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पति सुकरू व बेटी संजू को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर शनिवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने नगर कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


दबंगों ने रिटायर्ड फौजी के भाई को पीटा
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा कोतवाली क्षेत्र के काजू निवासी भूपेंद्र नाथ मिश्रा रिटायर्ड फौजी हैं। इन दिनों वह परिवार के साथ प्रयागराज में रहते हैं। पैतृक गांव में छोटा भाई पंकज रहता है। सेवानिवृत्त फौजी की मानें तो पड़ोसी दबंग उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी बात को लेकर आए दिन छोटे भाई को प्रताड़ित करते हैं। शुक्रवार सुबह भाई को घर में घुसकर पीटा। पीड़ित ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से की है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने चरवा इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की पिटाई में तीन पर केस
मंझनपुर (ब्यूरो)। भरवारी कस्बे के मौलाना आजाद नगर मोहल्ला निवासी निजाम उद्दीन ने बताया कि करारी इलाके के सनईपर में रहने वाले शहजादे से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन झगड़ा करता है। पीड़ित की मानें तो छह जून को वह घर पर नहीं था। इस दौरान शहजादे अपने परिवार की रीना व समीना के साथ दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बहन शबा, पत्नी और मां की पिटाई की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

पिटाई के दो मामलों में नौ पर केस
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी कोतवाली क्षेत्र के अरका फतेहपुर निवासी सियाराम ने बताया कि 15 मई 2019 को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने उसकी पिटाई की थी। पीड़ित की मानें तो घटना की शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की गई थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शुक्रवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी तरह सिराथू कस्बा निवासी ललित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी चार दबंगों ने उसे पीटा था। ललित की तहरीर पर भी चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


कोखराज इंस्पेक्टर पैदल, बलराम को पूरामुफ्ती की कमान
मंझनपुर (ब्यूरो)। कानून व्यवस्था ठीक रखने के लिए शनिवार को एसपी ने जिले के पांच निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। कोखराज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को क्राइम ब्र्रांच प्रभारी बना दिया गया है। पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को कोखराज की कमान सौंपी गई है। डायल-100 प्रभारी बलराम को पूरामुफ्ती कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी राकेश तिवारी को सर्विलांस प्रभारी नियुक्त किया गया है। सर्विलांस प्रभारी विजय कुमार सिंह को यूपी-100 का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed