{"_id":"5cf02b50bdec22074e013f7b","slug":"155924364716-kaushambi-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क में नाकाम दो युवकों ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इश्क में नाकाम दो युवकों ने खाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग में दो युवकों ने खाया जहर
- इलाज के लिए जिला जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत गंभीर
- सैनी कोतवाली के सिराथू और गनपा गांव में बुधवार रात हुई घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। सैनी कोतवाली इलाके के दो युवकों ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा है।
नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नंबर नौ कानूनगो का पुरवा निवासी मनीष कुमार (20) पुत्र मुन्ना लाल ने बुधवार की रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। देखते ही देखते उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी सिराथू ले जाकर भर्ती कराया। चर्चा है कि मनीष ने प्रेम में असफल होने पर आत्मघाती कदम उठाया है। इसी तरह से गनपा गांव में लालता प्रसाद साहू की बेटी पिंकी देवी की शादी थी। आधी रात को शादी के दौरान कन्या के भाई गोलू (23) ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। बेटे की तबीयत बिगड़ती देख शादी समारोह में हड़कंप मच गया। परिजन आननफानन गोलू को सीएची सिराथू लेकर भागे। हालत गंभीर होती देख डॉक्टरों ने गोलू और मनीष सीएचसी सिराथू से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चर्चा है कि गोलू ने भी इश्क में नाकामी मिलने से क्षुब्ध होकर जहर खाया है। कोतवाली पुलिस इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
---------
हादसे में बाइक सवार युवक घायल
सिराथू। सैनी कोतवाली के पथरांवा गांव का घनश्याम(19) पुत्र मेवालाल गुरुवार को बाइक से गांव में घूम रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घनश्याम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को परिजन सीएचसी सिराथू ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
---------
जेवर,नगदी लेकर गायब विवाहिता
सिराथू। सैनी कोतवाली के एक गांव की विवाहिता 21 मई को घर से लापता हो गई। खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पति ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी घर में रखा जेवर और नगदी भी साथ ले गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
---------
ग्रामीणों ने युवक को पीटा
सिराथू। सैनी कोतवाली के एक गांव में रहने वाले युवक का ननिहाल पड़ोसी गांव में है। ननिहाल आने-जाने के दौरान उसका एक युवती के साथ प्रेम हो गया। बुधवार को युवक को ग्रामीणों ने युवती देख लिया था। दौड़ाने पर वह भाग निकलने में कामयाब रहा। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने फोन कर युवक के पिता को गांव बुलाया। पिता के आने पर ग्रामीणों ने बेटे को भी बुलवा लिया। बेटे के सामने आते ही ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। अपनी नजरों के सामने बेटे को पिटता देख पिता ने फोन कर पुलिस बुला लिया। पुलिस युवक और युवती को पकड़ कर सैनी कोतवाली ले आई। खबर लिखने तक कोतवाली में मामले को लेकर पंचायत चल रही थी।