फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बालू की ओवरलोडिंग करने पर निरस्त होगा पट्टा, होंगे ब्लैक लिस्टेड

बालू की ओवरलोडिंग करने पर निरस्त होगा पट्टा, होंगे ब्लैक लिस्टेड

Wed, 29 May 2019 12:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
बालू की ओवरलोडिंग करने पर निरस्त होगा पट्टा, होंगे ब्लैक लिस्टेड
मंझनपुर। अवैध खनन और बालू की ओवरलोडिंग करने वालों पर प्रशासन की निगाह तिरछी हो गई है। इन पर शिंकजा कसने के लिए प्रशासन ने फुल प्रूफ इंतजाम कर लिया है। इसे नजरंदाज करने वाले पट्टाधारकों एवं वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी व्यवस्था की गई है। मंगलवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बालू खनन और परिवहन से जुडे़ विभागों, पट्टाधारकों एवं वाहन स्वामियों की बैठक कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद फतेहपुर में शासन की टीम के निरीक्षण के बाद जिले में खलबली मची हुई है। माना जा रहा कि कौशाम्बी में चल रहे बालू खनन और परिवहन की हकीकत जानने के लिए शासन की टीम कभी भी जिले के दौरे पर आ सकती है। संभावित दौरे को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एसपी प्रदीप गुप्ता के साथ कलक्ट्रेट में जिले भर के बालू पट्टाधारकों, वाहन मालिकों संग बैठक की। डीएम ने साफतौर पर चेताया कि अब किसी भी सूरत में बालू का अवैध खनन और ओवरलोडिंग बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन रोकने के लिए उन्होंने घाटों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी करने की बात कही। जबकि ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए वाहनों पर वीटीएस (ह्विकिल ट्रैकिंग सिस्टम) से लैश कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बताया कि इसका कंट्रोल शासन के साथ ही उनके पास होगा। उन्होंने पट्टाधारकों को वीटीएस से लैश वाहनों को ही बालू लोड करने का निर्देश दिया। बताया कि यह व्यवस्था फिलहाल झांसी में लागू हो गई है। जल्द ही कौशाम्बी जिले में लागू कर दी जाएगी। इस व्यवस्था से जुड़ने के बाद वाहन प्रदेश के किसी भी जिले से गिट्टी, बालू मोरंग की लोडिंग कर सकेंगे। चेताया कि किसी ने भी बालू की ओवरलोडिंग की तो सीधे पट्टा निरस्त कर ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। इसके बाद कारोबारी प्रदेश के किसी भी जिले में बालू का कारोबार नहीं कर सकेगा। डीएम ने पट्टाधारकों से बगैर नंबर प्लेट लगे वाहनों में भी बालू लोडिंग नहीं करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी एसडीएम, सीओ के साथ ही एआरटीओ शंकर जी सिंह, खान निरीक्षक राजरंजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बगैर रजिस्ट्रेशन के ट्रैक्टरों को नहीं मिलेगा बालू
मंझनपुर। जिले के विभिन्न घाटों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के जरिए बालू का परिवहन किया जा रहा है। आमतौर पर देखा जा रहा है कि इन ट्रैक्टरों का परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन भी नहीं होता है। इसके बावजूद ये ट्रैक्टर ट्राली से दोगुना ओवरलोड कर बालू की ढुलाई करते हैं। इसके चलते सड़क हादसे हो रहे हैं। डीएम ने बगैर रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों पर बालू लोड़ नहीं करने का निर्देश दिया है।


दलेलागंज घाट पर डीएम-एसपी का छापा, पांच वाहन पकड़े
मंझनपुर। सदर तहसील के दलेलागंज बालू घाट पर सोमवार की रात डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। साथ में रहे एसडीएम सदर सतीश चंद्र ने घाट के नीचे उतरकर बारीकी से पड़ताल की। अफसरों की छापेमारी के दौरान रास्ते में पांच ओवरलोड़ बालू वाहन भी पकड़े गए। अफसरों की छापेमारी से पट्टाधारकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed