{"_id":"5ced8508bdec22075c117ca4","slug":"155907000816-kaushambi-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रही महिला की चाकू गोदकर हत्या, बेटी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर के बाहर सो रही महिला की चाकू गोदकर हत्या, बेटी गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवारी/कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली के कशिया पश्चिम गांव में सोमवार की रात घर के बाहर सो रही महिला को कातिलों ने चाकू से गोद कर मार डाला। पास में सो रही महिला की बेटी बचाने दौड़ी तो उस पर भी हमला किया गया। बेटी को गंभीर हालत में इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कशिया पश्चिम गांव का गिरजा शंकर कुशवाहा किसानी करता है। गिरजा शंकर की दीमागी हालत ठीक नहीं रहती है। परिवार का खर्च गिरजा शंकर की पत्नी कुसुम देवी (52) व छोटी बेटी वाहिनी (18) लोगों के कपड़े सिलकर उठा रही थी। इन दिनों कुसुम की बड़ी बेटी जो नीम सराय प्रयागराज में ब्याही है उसकी छह वर्षीय बेटी खुशी भी गांव आई थी। सोमवार की रात कुसुम, वाहिनी और खुशी घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सो रही थी। गिरजा शंकर घर के अंदर था। रात करीब 12 बजे कुसुम की चीख सुन वाहिनी की नींद टूटी। उसने देखा कि किसी ने उसकी मां के सिर पर चाकू से हमला किया है। वाहिनी शोर मचाती, इससे पहले हमलावरों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। वाहिनी व कुसुम को मरा हुआ जानकर हमलावर भाग निकले। वाहिनी की भतीजी खुशी के मुताबिक उसकी मौसी ने इशारे से नाना को जगाने की बात कही। खुशी ने नाना गिरजाशंकर को जगाया तो वह शोर मचाते हुए बाहर निकला। घटना की जानकारी यूपी-100 व कोखराज पुलिस को दी गईा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुसुम को मृत पाया जबकि वाहिनी की सांसे चल रही थी।
इलाज के लिए उसे कशिया के निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में वाहिनी के सिर का ऑपरेशन हुआ है। उसकी हालत अभी भी गंभीर है। घटना की जानकारी पर एसपी प्रदीप गुप्ता, सीओ सिराथू रामवीर सिंह, चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू के विधायक शीतला प्रसाद मौके पर पहुंचे। मामले में गिरजाशंकर की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रथम दृष्टया जांच में वह लोग बेगुनाह मिले। पुलिस ने कुसुम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
आखिर चंद कदम पर सो रहे गिरजा को क्यों नहीं सुनाई दी चीख
भरवारी। कुसुम देवी अपनी बेटी वाहिनी के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे और उसका पति गिरजाशंकर अंदर सो रहा था। दोनों के चारपाई की दूरी चंद कदम पर थी। हत्यारे ने कुसुम देवी के सिर पर चाकू से तीन तथा वाहिने को दो जोरदार प्रहार किया। इस दौरान मां-बेटी चीखी-चिल्लाई होंगी। इसके बावजूद गिरजा का कहना है कि नातिन खुशी जब जगाने आई तब उसे घटना की जानकारी हुई। गिरजा का यह बयान मामले को संदेहास्पद बना रहा है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।
घटना की जानकारी पर मौके की जांच किया गया। जिन लोगों का नाम चाक से लिखा गया था, प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ सुबूत नहीं मिले। पुलिस कई पहलु से घटना की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
प्रदीप गुप्ता, एसपी कौशाम्बी