फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रोशनलाल हत्याकांड में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास

रोशनलाल हत्याकांड में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास

Fri, 10 Aug 2018 12:31 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
रोशनलाल हत्याकांड में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास
मंझनपुर। सात साल पहले गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए दलित रोशन लाल की हत्या में नामजद रहे दो अभियुक्तों को अदालत ने आजीवन कारावास व 30-30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अवैध शस्त्र रखने के मामले में एक आरोपी को पांच हजार का अतिरिक्त अर्थदंड जमा करना होगा।
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाने के मंगोली गांव निवासी भैयालाल ने 18 जुलाई 2001 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसका बेटा रोशन विकलांग केंद्र पूरबशरीरा से घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे अंधावा गांव का बच्चा सिंह तथा उमरा के रविकरन ने उसे रोंक लिया। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली दी। विरोध करने पर अवैध असलहे से गोली मार दी। यह मामला अपर सत्र न्याधीश अनुपम कुमार की अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने गुरुवार को सभी पक्षों को सुनने और चार्जशीट का अवलोकन करने बाद दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी। इसके अलावा दोनों पर तीस-तीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। बच्चा सिंह के खिलाफ अवैध असलहा रखने का जुर्म साबित होने पर पांच हजार का अतिरिक्त अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed