{"_id":"5b119d104f1c1b8d6e8b5bf9","slug":"151527880976-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादी वर्दी में शोहदों की तलाश करेगी खाकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सादी वर्दी में शोहदों की तलाश करेगी खाकी
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। राह चलती बहू-बेटियों से छेड़खानी करने वालों को दबोचने के लिए पुलिस अब शादी वर्दी में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पहरा देगी। एसपी ने सभी कोतवाली प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने एक मनचले को गुरुवार शाम पकड़ भी लिया।
दोआबा में छेड़खानी की घटनाएं आम हो गई हैं। लड़कियों-महिलाआें का घर से निकलना दूभर हो गया है। मनचले रास्ता चलते हुए उनके साथ छेड़खानी करते हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी प्रदीप गुप्ता ने पहल की है। उन्होंने दो दिन पहले सभी कोतवाली प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वह दरोगा-सिपाहियों की भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ड्यूटी लगाएं। दरोगा-सिपाही सादी वर्दी में रहेंगे और मनचलों पर नजर रखेंगे। कोई मनचला किसी लड़की के साथ बदसलूकी करता पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। लड़की का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। रिपोर्ट भी पुलिस अपनी ओर से दर्ज करेगी। एसपी का फरमान जारी होते ही नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम मंझनपुर चौराहे पर सक्रिय हो गई। इस दौरान एसआई शैलेंद्र कुमार ने अंबावां पूरब निवासी फूलचंद्र पुत्र रामफल को गिरफ्तार किया। वह एक युवती को देखकर छींटाकशी कर रहा था। दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद फटकारते हुए मुचलके पर उसे रिहा कर दिया है। उसकी करतूत की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है।