{"_id":"5b33daf74f1c1b624d8b8765","slug":"131530125047-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिक में कौशाम्बी के ट्रक चालक की मौत, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नासिक में कौशाम्बी के ट्रक चालक की मौत, कोहराम
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार का सहारा बनने के लिए नासिक में ट्रक चलाने वाले जिले के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नासिक पुलिस ने फोन करके घरवालों को खबर दी तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने के लिए नासिक रवाना हो गए हैं।
सैनी कोतवाली के करनपुर सौरई गांव निवासी अनवर (25) पुत्र कल्लू नासिक में रहकर ट्रक चलाया करता था। मंगलवार की रात वह ट्रक में माल लोड करके मुंबई जा रहा था। रास्ते में दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में अनवर की मौके पर ही मौत हो गई। नासिक पुलिस ने अनवर के पास मिले ड्राईविंग लाइसेंस के आधार पर शव की शिनाख्त की। नासिक पुलिस की सूचना पर सैनी कोतवाली पुलिस ने घरवालों को खबर दी।
घटना से अनवर के पिता कल्लू को रो-रोकर बुरा हाल है। कल्लू का कहना है कि रात को अंतिम दफा आठ बजे उसके बेटे ने फोन करके घरवालों की कुशलता पूछी थी। इसके बाद मौत की खबर आ गई। अनवर की शादी साल भर पहले कमासिन गांव निवासी स्व. जमील की बेटी साजिदा के साथ हुई थी। घटना से साजिदा की हालत बदहवाशों सरीखी हो गई है।