{"_id":"59e762524f1c1b0d698b6605","slug":"131508336210-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरेबी ने पड़ोसन से 40 हजार ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरेबी ने पड़ोसन से 40 हजार ठगा
Updated Wed, 18 Oct 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेबी ने पड़ोसन से 40 हजार ठगा
धन दो गुना कराने के नाम पर जमा कराई थी रकम, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के मधवामई गांव का फरेबी पड़ोसन को 40 हजार रुपये का चूना लगा दिया। धन दोगुना कराने के लिए उसने एक लाख रुपया जमा कराया था। 60 हजार रुपए का बॉड सौंपने के बाद शेष रकम देने से इंकार कर दिया। बुधवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सैनी कोतवाली के मधवामई गांव की खुन्नी देवी पत्नी चंद्रपाल ने एक साल पहले पड़ोसी युवक को फिक्स डिपाजिट के लिए एक लाख रुपये दिए थे। फरेबी ने पांच साल में धन दो गुना कराने की बात कही थी। आरोप है कि मोटी रकम लेने के बाद फरेबी ने 60 हजार रुपये का बांड महिला को थमा दिया। 40 हजार का बांड कुछ दिन बाद लेने की बात कही। छह महीने बीतने के बाद जब महिला ने दोबारा रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने गई पर पुलिस से कोई कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख बुधवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने सैनी एसओ को जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।