फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास
विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास
विज्ञापन

-पड़ोसियों ने बचाई जान, ससुराल वालों ने घर से निकाला
-पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, एसओ सैनी को जांच के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सैनी के मटियारा में ब्याही युवती को नगदी-बाइक की खातिर ससुरालियों ने जिंदा फूंकने का प्रयास किया। पड़ोसियों के बीच-बचाव पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। शनिवार को विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव की अनीता पुत्री फूलचंद्र की शादी 10 साल पहले सैनी कोतवाली के मटियरा गांव में अरुण कुमार से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से उसे हर दिन यातनाएं दी जा रही थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सप्ताह भर पहले दहेज की खातिर हैवान बने ससुरालियों ने पिटाई करते हुए जिंदा फूंकने का प्रयास किया। विवाहिता की चीख सुन मोहल्ले के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों के बीच-बचाव करने पर विवाहिता की जान बची। दूसरे दिन ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। शनिवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने एसओ सैनी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जेठ ने भयाहू से किया दुराचार का प्रयास
-विरोध करने पर घर से निकालने की दी धमकी, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
पश्चिमशरीरा इलाके में शुक्रवार शाम कलयुगी जेठ ने भयाहू के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर घर से निकालने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकला। दूसरे दिन पति को आपबीती बताते हुए पीड़िता मंझनपुर पहुंची और घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती पति के परदेश जाने के बाद बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। बताया कि पति की गैर मौजूदगी में जेठ उसके साथ आए दिन अश्लील हरकता करता रहता था। शुक्रवार रात वह बहाने से घर के भीतर दाखिल हुआ। जब तक वह कुछ समझ पाती नशे में धुत कलयुगी जेठ ने दबोच लिया और उसके साथ मनमानी का प्रयास करने लगा। जेठ की करतूत देख विवाहिता आबरू बचाने के लिए चीख पड़ी। शोर मचाने पर आंगन में सो रहे बच्चे भी चीख पड़े। मनमानी का विरोध करने पर आरोपी उसको घर से निकालने की धमकी देते हुए भाग निकला। दूसरे दिन पति को उसके भाई की करतूत बताते हुए विवाहिता मंझनपुर पहुंची और घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed