फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रंगदारी न देने पर शिक्षिका को दी जानलेवा धमकी

रंगदारी न देने पर शिक्षिका को दी जानलेवा धमकी

Sat, 06 Apr 2019 07:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर शिक्षिका को दी जानलेवा धमकी
रंगदारी न देने पर शिक्षिका को दी जानलेवा धमकी
विज्ञापन

चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में रहने वाली एक शिक्षिका से दबंग ने रंगदारी की मांग की। नहीं देने पर उसे जान से मार डालने की धमकी दिया। पीड़िता ने शनिवार को इसकी शिकायत सीओ चायल से की है। केशवपुर गांव की रेखा देवी पुत्री बनारसी प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। उसने बताया कि पति से उसकी अनबन चल रही है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। रेखा मां के साथ रह रही है। रेखा की मानें तो पति के इशारे पर हफ्ते भर पहले उसका एक दबंग साथी घर पहुंचा और मुकदमे में समझौते की धमकी देते हुए 50 हजार रुपया रंगदारी की मांग करने लगा। विरोध करने पर जिंदा जलाकर मार डालने की धमकी दी। आरोप है कि उसी दबंग ने शुक्रवार शाम शिक्षिका को बाजार जाते वक्त रास्ते में रोककर फिर से धमकाया। इसे लेकर शिक्षिका का पूरा परिवार काफी सहमा हुआ है। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
-----
बच्चों के विवाद में महिला को पीटा
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव की मनीषा देवी पत्नी महेन्द्र ने बताया कि शनिवार सुबह उसका बेटा रौनक पड़ोसन के बच्चे के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसे लेकर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर पीटना शुरु कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पिटाई से घायल महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

-----
युवक ने बेटे को तमंचा लेकर दौड़ाया
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के खटांगी गांव का अवधेश सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसने बताया कि उसका पिता शराब के नशे का आदी है। मंगलवार को नशे में धुत होने के बाद पिता ने पिटाई की थी। साथ ही घर से भी भगा दिया था। बुधवार को इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीड़ित की मानें तो शनिवार सुबह मार्कशीट आदि लेने के लिए वह घर पहुंचा। उसे देखते ही पिता गाली-गलौज करने लगा। ऐतराज जताने पर तमंचा लेकर दौड़ा लिया। यह देख ग्रामीण सहम गए। गांव वालों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed