फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भूमि बेचने का झांसा देकर ऐंठे पांच लाख रुपये

भूमि बेचने का झांसा देकर ऐंठे पांच लाख रुपये

Sun, 03 Feb 2019 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
भूमि बेचने का झांसा देकर ऐंठे पांच लाख रुपये
भूमि बेचने का झांसा देकर एेंठे पांच लाख रुपये
विज्ञापन

दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी गांव में रहने वाले एक किसान से भूमि बेचने का झांसा देकर शातिर ने पांच लाख रुपये ठग लिए। रकम मांगने पर उसे जान से मार डालने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है।

सैनी निवासी बालशेखर पुत्र मुरारीलाल ने बताया कि फतेहपुर जिले के खागा थाना स्थित छीमी गांव के महेश यादव और इंद्रनारायण की उसके गांव में जमीन है। पीड़ित की मानें तो उसने करीब 20 लाख रुपये में जमीन का सौदा किया था। करीब छह महीने पहले पांच लाख 11 हजार रुपये बयाना भी दे दिया। आरोप है कि इसके बाद शातिर जमीन बेचने से मुकर गए। वे बयाने के तौर पर दी गई रकम भी नहीं लौटा रहे हैं। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। कहीं भी शिकायत करने पर फोन करके धमकाते हैं। इससे परेशान पीड़ित ने दो दिन पहले एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सैनी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed