फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ममेरे भाई ने किशोरी संग की दरिंदगी

ममेरे भाई ने किशोरी संग की दरिंदगी

Fri, 12 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
ममेरे भाई ने किशोरी संग की दरिंदगी
ममेरे भाई ने किशोरी संग की दरिंदगी
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से बुधवार रात ममेरे भाई ने दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
महेवाघाट इलाके की किशोरी ने बताया कि बुधवार को उसके परिजन कहीं बाहर गए थे। इसी बीच ममेरा भाई घर आ गया। वह घर पर ही रुक गया। पीड़िता के मुताबिक रात को ममेरा भाई बहाने से उसके कमरे में घुस गया। दुपट्टे से गला दबाकर मार डालने की धमकी देते हुए उसने दुराचार किया। विरोध करने पर डंडे से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी सहमी पीड़िता ने फोन कर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। माता व पिता के लौटने पर सुबह पीड़ित किशोरी ने पुलिस को तहरीर दिया।
विज्ञापन


संदिग्ध दशा में आग से झुलसी विवाहिता की मौत
करारी कोतवाली क्षेत्र के बभनकांटी गांव में पखवाड़े भर पहले हुई थी घटना, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के बभनकांटी गांव में पखवाड़े भर पहले संदिग्ध दशा में आग से झुलसी महिला ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। उसे इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनकांटी गांव की सुरेखा देवी (27) पत्नी इंद्रसेन करीब 15 दिन पहले संदिग्ध दशा में घर के भीतर आग से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां गुरुवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों का कहना है कि महिला खाना बनाते वक्त आग से झुलस गई थी। फिलहाल मायके वालों की ओर से किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। घटना से परिवारीजनों की रो रोकर हालत खराब है। मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मामले में करारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed