{"_id":"5a22e66d4f1c1b79548c12e8","slug":"121512236653-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर अध्यक्ष के घर बमबाजी से सहमे समर्थक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर अध्यक्ष के घर बमबाजी से सहमे समर्थक
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर अध्यक्ष के घर बमबाजी से सहमे समर्थक
-प्रतिद्वंद्वी पर हमले की साजिश का संदेह जताते हुए दी तहरीर, मुकदमा दर्ज
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल (कौशाम्बी)। सरायअकिल के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष के घर शुक्रवार रात हुई बमबाजी से समर्थक सहमे हुए हैं। प्रतिद्वंद्वी पर हमला कराए जाने की साजिश का संदेह जताते हुए शनिवार को भुक्तभोगी नवनिर्वाचित अध्यक्ष समर्थकों और चायल विधायक के साथ थाने पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
निकाय चुनाव में सरायअकिल नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष पूर्व विधायक शिवदानी मतगणना परिणाम के बाद शुक्रवार शाम घर पर समर्थकों के साथ बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश दरवाजे पर बम फेंकते हुए भाग निकले। नगर अध्यक्ष के घर हुई बमबाजी से समर्थक सहम गए। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पर हमला कराए जाने का अंदेशा जताते हुए शनिवार को वह चायल विधायक संजय गुप्ता समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। नगर अध्यक्ष ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित नगर अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। सीओ चायल ने बताया कि घटना के साथ आरोपों की जांच कराई जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------------------------
नगर पंचायत कार्यालय में लूट का प्रयास, तोड़फोड़
फोटो-
सरायअकिल (ब्यूरो)। नगर पंचायत सरायअकिल कार्यालय में शुक्रवार रात लूटपाट का प्रयास किया गया। कार्यालय के दरवाजे की कुंडी तोड़ पाने में नाकाम अराजकतत्व परिसर में पड़ी कुर्सी आदि क्षतिग्रस्त करके भाग निकले। घटना की जानकारी कस्बाइयों के साथ कार्यालय के कर्मियों को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कार्यालय में लूटपाट के प्रयास के बाद से कस्बे में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
-----------------------------
बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटे घायल
पंइसा (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के अफजलपुरवारी गांव के समीप शनिवार सुबह बाइकों की भिड़ंत में मां बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी धीरज कुमार शनिवार को मां जयंती देवी को बाइक से लेकर त्रिलोगपुर गांव गया था। दोपहर में वह मां के साथ पइंसा जा रहा था। अफजलपुर वारी गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
बेकाबू डंपर ने युवक को कुचला, मौत
-शनिवार सुबह अजरौली गांव के समीप हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मूरतगंज-महेवाघाट मार्ग पर अजरौली गांव के समीप शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने वाहन समेत दबोच लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव निवासी मदन पांडेय (45) पुत्र प्रभुदयाल शनिवार सुबह करीब पांच बजे खेत की ओर गया था। बताया जा रहा है कि महेवाघाट मार्ग पर वह सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान ओसा की ओर से जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने युवक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत भाग निकला। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने डंपर चालक को वाहन समेत बैरागीपुर के समीप से धर दबोचा। डंपर गिट्टी लादने के लिए चित्रकूट जा रहा था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।