फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पश्चिमशरीरा में दो लाख का पटाखा जब्त

पश्चिमशरीरा में दो लाख का पटाखा जब्त

Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा में दो लाख का पटाखा जब्त
पश्चिमशरीरा में दो लाख का पटाखा जब्त
विज्ञापन

-एसडीएम के साथ पुलिस ने की कार्रवाई
-कारोबारी समेत मददगार पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)।
दीपावली पर बिक्री के लिए पश्चिमशरीरा में भारी मात्रा में डंप किए गए पटाखे को प्रशासन से जब्त कर लिया है। बिना अनुमति कारोबारी ने भंडारण कर रखा था। एसडीएम ने छापामारी करते हुए दो लोगों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के अन्य कारोबारियों में हड़कंप मचा है।

एसडीएम सदर विवेक चतुर्वेदी ने पश्चिमशरीरा पुलिस के साथ शुक्रवार को स्थानीय बाजार में छापामारी की। इस दौरान एक घर से करीब दो लाख का पटाखा जब्त किया गया। कारोबारी ने दीपावाली पर बिक्री करने के लिए पटाखे की खेप डंप कर रखी थी। कारोबारी ने पटाखा गोदाम के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। इसके बावजूद बस्ती के बीच पटाखे का भंडारण किया था। पुलिस ने पटाखे को सीज करते हुए कारोबारी दिलीप कुमार पुत्र धर्मराज के साथ मकान मालिक अरविंद श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिलीप ने दो दिन पहले इलाहाबाद की विभिन्न दुकानों से पटाखा लाकर गोदाम में रखा था। इसके अलावा बाजार के खलील के घर पर डंप पटाखे को भी जब्त कर लिया है। एसडीएम विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि बस्ती के बीच पटाखे का गोदाम बनाया गया था। भंडारण के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। दूसरे व्यक्ति ने जबरन दुकान संचालित करने के लिए पटाखा जमा किया था। जब कि लाइसेंस होल्डर की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed