फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   फर्जी आरटीओ चालक को लोगों ने दौड़ाया

फर्जी आरटीओ चालक को लोगों ने दौड़ाया

Mon, 12 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
फर्जी आरटीओ चालक को लोगों ने दौड़ाया
सिराथू।
विज्ञापन

सैनी में व्यापारी से वसूली करने पहुंचे फर्जी आरटीओ के चालक को लोगों ने दौड़ा लिया। दो दिन पहले व्यापारी को धमकी देकर युवक चला गया था। साथियों को युवक की करतूत बताते हुए सोमवार को व्यापारी ने बुलाया था। भुक्तभोगी व्यापारी ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है। सैनी पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।

सैनी के सौरई बुजुर्ग गांव का जयसिंह पुत्र राम दुलारे सैनी हाईवे पर गुरुकुल के समीप टाल की दुकान खोल रखी है। बताया कि दो दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी से एक युवक पहुंचा और खुद को आरटीओ का चालक बताते हुए उसे धमकाने लगा। कहा कि गोरखधंधा करना है तो साहब को सलाम करना पड़ेगा। युवक की धमकी से व्यापारी के होश उड़ गए।
विज्ञापन


दो दिन बाद आने की बात कहते हुए युवक चला गया। आरटीओ के चालक के जाने के बाद जय सिंह ने साथियों को युवक की करतूत बताई। शक होने पर लोगों ने पड़ताल कराई तो युवक फर्जी आरटीओ का चालक निकला। सोमवार दोपहर युवक वसूली करने पहुंचा तो मौजूद लोगों ने उससे पूछताछ शुरू की। लोगों के सवालों में फंसा युवक जान बचाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उसे पकड़ने को कुछ दूर तक दौड़ाया पर वह हाथ नहीं चढ़ सका। जयसिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।

आरटीओ के फर्जी चालक को लोगों ने दौड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed