{"_id":"5b5cb8bb4f1c1ba61f8b5a3c","slug":"11532803259-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पट्टीदारों ने पीटकर नाले में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को पट्टीदारों ने पीटकर नाले में फेंका
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव की एक महिला को शुक्रवार शाम मामूली बात पर पट्टीदारों ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसे नाले में फेंककर फरार हो गए। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। पीड़िता ने शनिवार को मामले की शिकायत सीओ से की है।
गौसपुर गांव का शिवशंकर मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार शाम उसकी पत्नी प्रेमा देवी मवेशियों को चारा देने जा रही थी। प्रेमा के मुताबिक इस दौरान जेठ अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर परिजनों संग मिलकर उसने पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से महिला अचेत हो गई तो हमलावर उसे नाले में फेंककर फरार हो गया। चीख-पुकार पर जुटे पड़ोसियों ने महिला को नाले से बाहर निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। राहत मिलने पर उसने जेठ, जेठानी सहित चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। इल्जाम है कि पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी ने पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।