फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   फड़ पर चले चाकू, दो घायल

फड़ पर चले चाकू, दो घायल

Sat, 10 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
फड़ पर चले चाकू, दो घायल
सरायअकिल। सरायअकिल क्षेत्र के का एक कोटेदार आम तौर पर हर रोज जुआ खेलवाता है। दीपावली पर उसने अपने कस्बा स्थित घर सहित कई अन्य स्थानों पर भी फड़ बैठवाई थी। उसके घर पर जीत-हार को लेकर जुआरियों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक जुआरी ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित एक युवक के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि चर्चा है कि कोटेदार ने ही हमलावर को अपने घर से निकालकर चाकू थमाया था। उसे क्यों बचाया जा रहा है। इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। कोई जुआ खेलवा रहा था तो इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed