{"_id":"5b2e9ed44f1c1b315d8b6da1","slug":"111529781972-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज। क्षेत्र के सैंता गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के समीप शनिवार सुबह बंजर खेत में एक युवक की लाश मिली। आशंका है कि जहर पिलाकर उसकी हत्या की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के जुगवा पंसौर गांव का दीपक यादव (19) पुत्र रामलखन मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके साथ पड़ोसी जबर भी वहीं रहता था। गुरुवार को दोनों घर के लिए रवाना हुए। जबर के मुताबिक शुक्रवार सुबह इलाहाबाद जंक्शन पर उतरे। इसके बाद गांव जाने के लिए बस पर सवार हो गए। खरीदारी करने की बात कहकर दीपक मूरतगंज बाजार में बस से उतर गया। जबकि जबर घर चला गया। इसके बाद शनिवार सुबह सैंता गांव में विद्युत उपकेंद्र के समीप दीपक की लाश मिली।
शव के पास ही बिस्लेरी की बोतल और सल्फास का पैकेट था। पास के एक दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार शाम उसने चार लड़कों को दीपक के साथ उपकेंद्र की ओर जाते हुए देखा था। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि हो सकता है उन्हीं लड़कों ने बहाने से दीपक को जहर खिला दिया हो। वहीं दीपक की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। जांच के बाद ही बाकी चीजें स्पष्ट हो सकेंगी।