फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पेड़ से टकराई बाइक, एयरफोर्स कर्मी की मौत

पेड़ से टकराई बाइक, एयरफोर्स कर्मी की मौत

Sun, 25 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, एयरफोर्स कर्मी की मौत
कानपुर के लिए कौशाम्बी की फाइल
विज्ञापन

----------------------------------
पेड़ से टकराई बाइक, एयरफोर्स कर्मी की मौत
- पिपरी के सिंहपुर गांव के समीप शुक्रवार रात हुआ हादसा
- घटना से पीड़ित परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी के सिंहपुर गांव के समीप शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार एयरफोर्स कर्मी पेड़ से टकरा गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
पिपरी इलाके के जलालपुर घोषी गांव का अभिषेक कुमार पुत्र स्व. रामसेवक (22) भारतीय वायुसेना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। इन दिनों अमृतसर में उसकी तैनाती थी। शुक्रवार रात वह साथियों संग चौराडीह बारात गया था। उसके साथी वहीं रुक गए। जबकि अभिषेक अकेले ही बाइक से घर के लिए निकल पड़ा। सिंहपुर गांव के समीप उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने सड़क किनारे अभिषेक को पड़ा देखा तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस वाले और परिजन भी पहुंच गए। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने पंचनामा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बतादें कि अभिषेक हफ्ते भर पहले ही घर आया था। सोमवार को उसको अमृतसर वापस जाना था।
विज्ञापन

--------
ट्रेन की चपेट में आकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत
-शुक्रवार की रात मनौरी में रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
फोटो नं-23,24
अमर उजाला ब्यूरो
मनौरी/चरवा। पूरामुफ्ती में मनौरी रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय शुक्रवार की रात एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर ट्रेन की चपेट में आ गए इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरवा उत्तर थोक मोहल्ला निवासी हरी मोहन केसरवानी (61) पुत्र केदारनाथ केसरवानी चरवा कोऑपरेटिव बैंक में मैनेजर थे। एक महीना पहले वह बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार को उनके मोहल्ले से एक बारात पूरामुफ्ती स्थित गेस्ट हाउस में गई थी। रात करीब दस बजे वह बारात में शामिल होकर मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में मनौरी रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय इलाहाबाद की तरफ से आ रही ट्रेन से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही हरीमोहन के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख स्थानीय लोगों की चीख निकल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को खबर करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
---------------
दीपक जलने से पहले ही बुझ गया संसार
चरवा उत्तर थोक मोहल्ला के रहने वाले हरी मोहन केसरवानी बेहद मेहनती और लगनशील थे। 60 साल की उम्र तक वह नि:संतान रहे। परिजनों के अनुसार काफी इलाज के बाद उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी गर्भवती हुई तो पूरे परिवार में खुशियां छा गई। पिछले दिनों 31 जनवरी को बैंक मैनेजर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद से उन्होंने आने वाले बच्चे को लेकर तमाम सपने संजो रखे थे। पर, शुक्रवार की रात हुए हादसे में उनकी मौत के साथ ही सपने भी चूर हो गए। दशकों बाद घर में आने वाली खुशियों से पहले ही मातम पसर गया।

मासूमों को जिंदा जलाने का प्रयास, तोड़फोड़
- सरायअकिल में दबंगों ने पट्टीदारों के पांच घरों पर बोला धावा
- बारात में झगड़े के बाद दिखाई गई दादागीरी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो नं.16,17,18,19
सरायअकिल। कस्बे के भगौतीगंज मोहल्ले में शुक्रवार रात दबंगों ने पांच लोगों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। दो मासूमों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। सिर पर फरसे से वार कर एक व्यक्ति को लहूलुहान कर दिया गया। पीड़ितों ने हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस कोे दी है।
सरायअकिल कस्बे के भगौतीगंज मोहल्ला निवासी सोहन लाल के बेटे सोनू की शुक्रवार को शादी थी। रात में बारात करारी निवासी रामचरन के घर पहुंची। वक्त खत्म हो जाने की वजह से दस बजे ऑपरेटर ने डीजे बंद कर दिया। इसे लेकर बाराती भड़क गए। उन्होंने डीजे संचालक से अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। उस दौरान मौके पर रहे लेागों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद कुछ बाराती घर लौट गए। आरोप है कि इन बारातियों ने अपने साथियों संग मिलकर सोहन के घर पर चढ़कर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। सोहन के साथ उसके परिवार के ही बब्बू, भइयन, किशनलाल व रमेश के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। रमेश की तीन साल की बेटी बासू और दो माह के बेटे आयुष को मिट्टी का तेल छिड़क जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस दौरान चीख-पुकार सुन मौके पर कस्बाइयों की भीड़ जमा होने लगी। ऐसे में हमलावर जानलेवा धमकियां देते हुए फरार हो गए। सुबह हमलावरों ने रमेश को पकड़कर पीटा। उसके सिर पर फरसे से वार कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पार्वती पत्नी रमेश, सुमित्रा पत्नी बब्बू व भइयन पुत्र गुलाटी ने चार-चार नामजद समेत दस अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सरायअकिल एसओ उमाशंकर यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीजे संचालक से हुई मारपीट के मामले में करारी पुलिस ने बारातियों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।

सड़क हादसे में किसान की मौत, चार घायल
- कोखराज थाने के सामने शुक्रवार रात कंटेनर ने पिकअप में मारी टक्कर
-पीड़ित परिवार में कोहराम, एक घायल की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
कल्यानपुर/कोखराज। इलाहाबाद-कानपुर नेशनल हाईवे पर कोखराज थाने के सामने शुक्रवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
कोखराज इलाके के पल्टीपुर गांव का रामसूरत पुत्र छंगूलाल (75) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार रात एक पिकअप में बेर लादकर वह बिक्री करने इलाहाबाद मंडी जा रहा था। इसी पिकअप में इलाके के बसावनपुर निवासी राजू पुत्र जियालाल व शहजादपुर निवासी बिन्देश्वरी, फूलचंद्र और संदीप भी सवार थे। वाहन पर इन सबकी मटर लदी हुई थी। कोखराज थाने के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसपर सवार वृद्ध रामसूरत की मौके पर ही सांसें थम गईं। जबकि बाकी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखुपकार सुन आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस वाले भी आ गए। पुलिस ने एम्बुेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने राजू को एसआरएन रेफर कर दिया। जबकि अन्य तीन घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
-----------


पड़ोसी ने किशोरी संग किया रेप का प्रयास
- महेवाघाट इलाके में शुक्रवार शाम हुई घटना
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट इलाके की किशोरी से शुक्रवार शाम पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई भी कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

महेवाघाट इलाके की किशोरी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह खेत गई थी। लौटते वक्त रास्ते में सुनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोसी युवक ने उसको दबोच लिया और पास के खंडहर में घसीटकर जोर जबर्दस्ती करने लगा। पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो दरिंदे ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को सुनाई तो उनके होश उड़ गए। सुबह पीड़ित किशोरी ने थाने जाकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed