फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   संदिग्ध दशा में लगी आग से तीन स्कूली वाहन खाक

संदिग्ध दशा में लगी आग से तीन स्कूली वाहन खाक

Sun, 22 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में लगी आग से तीन स्कूली वाहन खाक
संदिग्ध दशा में लगी आग से तीन स्कूली वाहन राख
विज्ञापन

अजुहा कस्बे के एक स्कूल में दीपावली की रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
अझुआ। कस्बे के एक स्कूल में दीपावली की रात संदिग्ध दशा में आग लग गई। कस्बाइयों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक परिसर में खड़े तीन चारपहिया स्कूली वाहन जलकर राख हो चुके थे। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस-प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
कस्बे के इंद्रानगर निवासी जगदीश केसरवानी ने मोहल्ले में ही लिटिल ब्लॉसम कानवेंट स्कूल खोल रखा है। बृहस्पतिवार शाम दीपावली की पूजा करने के बाद जगदीश स्कूल बंद करके घर चले गए थे। रात तकरीबन नौ बजे अचानक स्कूल में आग लग गई। आग की भयंकर लपटें और धुएं का गुबार देख लोग इकट्ठा हो गए। आननफानन आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। घंटे भर की मशक्कत के बाद कस्बाइयों ने सबमर्सिबल की मदद से आग पर काबू पाया। मगर तब तक परिसर में खड़ी मैजिक, बोलेरो और फोर्स क्लोजर समेत तीन स्कूली वाहन जलकर राख हो चुके थे। जगदीश ने बताया कि ताला बंद करने से पहले ही स्कूल में जलाए गए दीपक बुझ चुके थे। ऐसे में आग किसी अराजकतत्व ने रंजिशन लगाई है। पीड़ित प्रबंधक ने इसकी सूचना स्थानीय चौकी पुलिस के साथ ही हल्का लेखपाल को दे दी है।
विज्ञापन




दीपक की लौ से लगी आग, में आटोमोबाइल शॉप राख
घटना में तकरीबन दस लाख के नुकसान का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दिवाली के दीपक की लौ से एक आटोमाबाइल शॉप में आग लग गई। इससे तकरीबन दस लाख रुपये कीमती उपकरण जलकर राख हो गया। पीड़ित कारोबारी ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरवारी कस्बा निवासी प्रदीप केसरवानी ने मंझनपुर स्थित सपा कार्यालय के समीप किराए का एक कमरा लेकर ऑटोमोबाइल शॉप खोल रखी थी। बृहस्पतिवार की शाम प्रदीप ने दूकान में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने के बाद दिवाली का दीपक जलाकर ख दिया। इसके बाद शॉप बंदकर वह घर चला गया था। इसी बीच रात तकरीबन नौ बजे दीपक की लौ से शॉप में आग लग गई। मोबीआयल आदि मौजूद होने के कारण पलक झपकते ही आग ने भयवाह रूप ले लिया। देखते ही देखते दुकान के अंदर से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा। नजारा देख स्थानीय लोग दौउ़ पड़े। पड़ोसियों ने फायर स्टेशन के साथ ही घटना की सूचना प्रदीप को दी। मौके पर पहुंचे अगिभनशमन दल के जवानों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। प्रदीप के मुताबिक घटना में तकरीबन दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed