फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गैंगरेप के बाद दरिंदों ने युवती को किया गायब

गैंगरेप के बाद दरिंदों ने युवती को किया गायब

Sun, 03 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद दरिंदों ने युवती को किया गायब
गैंगरेप के बाद युवती को किया गायब
विज्ञापन

पीड़िता के मां की तहरीर पर दो आरोपियों पर मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कोखराज इलाके की एक युवती को दरिंदों ने दुराचार के बाद गायब कर दिया। विरोध करने पर पीड़िता के पिता को बेरहमी से पीट दिया गया। शुक्रवार को पीड़ित युवती के मां की तहरीर पर पुलिस गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ दुराचार और अपहरण का मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेम जाल में फंसा कर पड़ोसी युवक उसके साथ कई महीने तक मनमानी करता रहा। पखवारे भर पहले साथी के साथ मिल युवती के साथ सामूहिक दुराचार किया। जानकारी होने पर युवती के पिता ने विरोध किया तो दरिंदों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि पिता की पिटाई के बाद युवती को अगवा कर दरिंदों ने गायब कर दिया है। अनहोनी की आशंका जताते हुए शुक्रवार को पीड़िता की मां थाने पहुंची और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। जांच पड़ताल के बाद कोखराज पुलिस ने आरोपी नवरंग, फूलचंद्र समेत तीन लोगों के खिलाफ दुराचार और अपहरण का मामला दर्ज कर दिया है। एफआईआर लिखने के बाद पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। एसओ ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच पड़ताल की जा रही है तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सरेराह किशोरी से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शुक्रवार की दोपहर खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक अकेली देख उसे बाजरे के खेत में उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर मनमानी का प्रयास करने लगा। आबरू बचाते हुए किशोरी की चीख पड़ी। शोर मचाने पर आरोपी युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटी पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। देर शाम पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ छे़ड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले किशोरी शुक्रवार की शाम से लापता है। घरवालों के मुताबिक शाम करीब छह बजे वह घर से खेत की ओर गई थी। तभी से गायब है। किशोरी के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि गांव का एक युवक भी शाम से लापता है। परिजन को इसी युवक पर बहला-फुसलाकर किशोरी को भगा ले जाने का शक है। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर शनिवार को मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed