{"_id":"8149fb16ec5163d783b24875db8cdd2a","slug":"crime-news-hindi-news-893","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के विरोध पर किया निर्वस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के विरोध पर किया निर्वस्त्र
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा इलाके में शनिवार की शाम युवक ने पड़ोसन से दुराचार का प्रयास किया। मनमानी का विरोध करने पर दरिंदे ने उसे निर्वस्त्र कर दिया। विवाहिता चीखने-चिल्लाने लगी। शोर मचाने पर दुष्कर्म में नाकाम युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। रविवार को पीड़िता शिकायत लेकर थाने गई। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शनिवार की शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग पड़ोस में गए हुए थे। बताया कि इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक भाई से फोन पर बात कराने के बहाने घर के भीतर पहुंचा। मोबाइल हाथ में थमाने के बाद वह जबरदस्ती करने लगा। युवक की हरकत देख विवाहिता ने विरोध किया तो वह हैवान बन गया। और उसके कपड़े फाड़ते हुए निर्वस्त्र कर दिया।
विवाहिता की चीख सुन घर परिवार के लोग घर के अंदर की ओर दौड़े। इस पर दुष्कर्म में नाकाम युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। परिजनों को आपबीती बताते हुए दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस से डांटकर थाने से भगा दिया। पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख सोमवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी वीके मिश्र ने एसओ चरवा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।