{"_id":"f52b3c13b5587180ae501c66b23fc4ea","slug":"crime-news-hindi-news-605","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे के प्रिंसिपल पर कुकर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे के प्रिंसिपल पर कुकर्म का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी (कौशाम्बी)। कस्बे के एक मदरसे के प्रिंसिपल पर वहीं के एक छात्र ने कुकर्म करने का आरोप लगाया है। मदरसे में रहने वाले इस छात्र का इल्जाम है कि प्रिंसिपल उसके साथ महीनों से यह मनमानी कर रहे हैं। रात में उसे बहाने से अपने कमरे में बुला लेेते थे। आजिज आए छात्र ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। परिजनों के साथ शुक्रवार को उसने करारी थाना पहुंचकर नामजद तहरीर दी। एसओ राकेश यादव ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई होगी।
करारी कस्बा स्थित एक मदरसे में क्षेत्र के ही एक गांव का 16 वर्षीय छात्र रहकर दर्जा हिब्ज की पढ़ाई कर रहा है। छात्र के मुताबिक कई दिनों से प्रिंसिपल उसे अकेले में बुलाकर अश्लील हरकतें करते हैं। रात में भी उसे बहाने से कमरे में बुलाकर घंटों परेशान करते रहते हैं। बृहस्पतिवार को दिन में उसने प्रिंसिपल की हरकतों का जिक्र साथ रहने वाले दो दोस्तों से किया। जब बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे प्रिंसिपल ने फिर उसे अपने कमरे में बुलाया तो उसने अपने दोनों दोस्तों को भी बता दिया। साथ ही उनसे कहाकि वे थोड़ी देर बाद वहां आ जाएं ताकि प्रिंसिपल को रंगेहाथ पकड़ा जा सके।
छात्र जैसे ही प्रिंसिपल के कमरे में गया उसके करीब 20 मिनट बाद दोनों साथी भी वहां पहुंच गए। इन दोनों को देख प्रिंसिपल ने छात्र को कमरे से भगा दिया। इतना ही नहीं उसके दोनों दोस्तों को भी चुप रहने की हिदायत दी। शुक्रवार को छात्र ने घरवालों को घटना से अवगत कर उन्हें बुलाया। परिजनों के आने के बाद वह उनके साथ करारी थाने पहुंचा और प्रिंसिपल के खिलाफ नामजद तहरीर दी। करारी एसओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रिंसिपल के खिलाफ कुकर्म करने की तहरीर मिली है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। तफ्तीश के बाद रिपोर्ट लिखकर आगे की कार्रवाई होगी। उधर, प्रिंसिपल ने छात्र के आरोपों को निराधार बताया। कहाकि यह उन्हें बदनाम करने की घिनौनी साजिश है।