{"_id":"575f06334f1c1be12c11b6cc","slug":"crime-near-sadipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध के लिए ले जाए जा रहे 31 गोवंश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध के लिए ले जाए जा रहे 31 गोवंश बरामद
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी क्षेत्र के सादीपुर गांव के पास से पुलिस ने वध के लिए ले जाए जा रहे करीब 31 गोवंश बरामद किए जाने का दावा किया है। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर गाड़ी में सवार पशु तस्कर भाग निकले।
सैनी पुलिस को सूचना मिली कि सादीपुर के पास पशु तस्कर एक कंटेनर में गोवंश लादकर आने वाले हैं। इस पर एसआई हसमत अली, एसआई रमेश सिंह चौहान, सिपाही गुल्लू यादव आदि को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस वाहन आने के इंतजार में सड़क किनारे बैठ गई। कुछ ही देर में कड़ा की ओर से एक कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस एकाएक सामने आ गई। पुलिस को देख पशु तस्कर गाड़ी से कूद कर फरार हो गए। घटना एक बजे की है। इंसपेक्टर सैनी दिनेश सिंह ने बताया कि गाड़ी से 31 गोवंश बरामद किए गए हैं। अज्ञात तीन पशु तस्करों के खिलाफ सैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।