फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in tensahalamabad

बैंककर्मी बन खाते से उड़ाए 3.37 लाख

Tue, 22 Mar 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 22 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime in tensahalamabad
crime
दोआबा में सक्रिय साइबर क्राइम के  शातिर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही वारदात मंझनपुर के टेन शाहआलमाबाद गांव के एक किसान के साथ की। बैंककर्मी बनकर किसान से एटीएम का पिन नंबर और खाता नंबर पूछकर उसके खाते से करीब 3.37 लाख रुपये पार कर दिया। भुक्तभोगी की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेन शाहआलमाबाद गांव निवासी ओम प्रकाश किसान है। बताया कि दो महीने पहले उसके मोबाइल पर बैंककर्मी बनकर एक व्यक्ति ने बहाने से एटीएम का पिन नंबर और खाता संख्या की बावत पूछताछ की थी। इसके बाद से बदमाशों ने तीन लाख 37 हजार रुपये पार कर दिया। दो दिन पहले जब वह बैंक गया, तो खाते से दो महीने के भीतर रकम गायब हो जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


खाते से पैसे गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने वारदात की जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। सोमवार को उसने मंझनपुर कोतवाली में तहरीर दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात शातिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है। मंझनपुर कोतवाल मोहम्मद हाशमी ने बताया कि किसान साइबर क्राइम के शातिरों का शिकार हुआ है। जांच के लिए मामला दर्ज करके साइबर क्राइम सेल को स्थानांतरित कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed