फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in saini thana area

युवक की हत्या कर सड़क पर फेंका शव

Sat, 27 Aug 2016 12:46 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
काौश्ााम्बी ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
crime in saini thana area
crime
एक युवक की हत्या कर शव सैनी क्षेत्र के अलीपुरजीता नहर मार्ग पर फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



सैनी क्षेत्र का अलीपुरजीता गांव पड़ोसी जनपद फतेहपुर की सरहद पर स्थित है। सैनी से अलीपुरजीता जाने के लिए पक्का नहर मार्ग है। पड़ोसी जनपद के लोग भी इस मार्ग से आते-जाते हैं। क्षेत्र को अति संवेदनशील माना जाता है। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नहर पुलिया के पास खाई में एक युवक का शव देख सन्न रह गए। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, सीओ सिराथू और एसओ सैनी विपिन कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। लोगों का कहना है कि युवक लोअर और टी-शर्ट पहने था। उसके शरीर पर चोट लगने के निशान दिखाई पड़ रहे थे। पुलिस ने डॉग स्कवायड को मौके पर बुलाया। कुत्ता भी बिना किसी नतीजे पर पहुंचे लौट गया। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान हादसे में रगड़ लगने जैसा प्रतीत हो रहा है। सच क्या है, यह बात पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed