{"_id":"5723abbf4f1c1b807aa91b19","slug":"crime-in-piparhata","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरहटा गांव में पड़ोसन के घर में दबंगों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरहटा गांव में पड़ोसन के घर में दबंगों ने मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के पिपरहटा गांव में शुक्रवार सुबह दबंगों ने पड़ोसन के घर जमकर उत्पात मचाया। घर में तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। शोर पर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
पिपरहटा गांव निवासी शत्रुघ्न परिवार का खर्च चलाने के लिए बाहर रहता है। घर पर उसकी पत्नी श्यामा देवी बच्चों के साथ रहती है। बताया कि पड़ोस के रहने वाले एक परिवार से उसकी अदावत चल रही है। इसी रंजिश में शुक्रवार की सुबह पड़ोसी साथियों के साथ घर पर धावा बोल दिया। घर में तोड़-फोड़ करने का विरोध किया तो हमलावरों ने श्यामा देवी को पीटकर अधमरा कर दिया। गांव वालों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।