{"_id":"5af0a46b4f1c1b23338b7276","slug":"crime-in-pachimsharira","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर लूट ली आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर लूट ली आबरू
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 08 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी का पड़ोसी ने तमंचा सटाकर अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता की मां जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो उसे पुलिस ने दुत्कार कर भगा दिया। मामले की शिकायत एसपी से करने पर उन्होंने इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पश्चिमशरीरा इलाके की एक 13 वर्षीय लड़की ने बताया कि शनिवार को वह अपनी मां के साथ छत पर सो रही थी। तभी पड़ोसी युवक दीवार फांदकर आया और कनपटी पर तमंचा सटाकर उसे अपनी छत में घसीट ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दरिंदगी की। विरोध करने पर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद पीड़िता को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित लड़की की मां का आरोप है कि घटना की शिकायत उसी दिन स्थानीय पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाए दुत्कार कर भगा दिया। इसके बाद सोमवार को पीड़िता की मां ने एसपी को तहरीर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर को घटना की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उधर, पीड़िता का कहना है कि कार्रवाई नहीं होने से युवक का हौसला बढ़ गया है। वह लगातार सुलह का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर जिंदा जलाकर मार डालने की धमकी देता है।