{"_id":"58cc35584f1c1bba3032a22e","slug":"crime-in-pachim-saera","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने टॉवर के गार्ड को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने टॉवर के गार्ड को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के चांदेराई गांव के समीप स्थित मोबाइल टॉवर के एक गार्ड को बृहस्पतिवार रात बंधक बना बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। इसी दौरान गश्त से लौट रही पुलिस की गाड़ी का सायरन सुन बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद गार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के चांदेराई गांव के समीप लगे मोबाइल में टॉवर में बृहस्पतिवार रात दीवार फांदकर बदमाश टॉवर गार्ड संजय सिंह को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद हाथ-पैर रस्सी से बांध कर केबिन की चाभी मांगने लगे। इस पर गार्ड ने इंकार किया तो केबिन का ताला तोड़ने लगे। इससे पहले चोरों ने टावर के समीप लगे सबमर्सिबल का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए टावर के समीप निकली। पुलिस का वाहन देख बदमाश दीवार फांदकर मौके से भाग निकले। देर रात टावर गार्ड थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं लोगों का कहना है कि असामाजिक लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।