{"_id":"6aca94ef4cef9f61a20bba07","slug":"trains-cancelled-passengers-stranded-at-bharwari-station-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-149883-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रेनें निरस्त, भरवारी स्टेशन पर भटक रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रेनें निरस्त, भरवारी स्टेशन पर भटक रहे यात्री
Sun, 11 Oct 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सुबह गेट पर लटक कर यात्रा करने को मजबूर यात्री। संवाद
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन के कारण ट्रेनों के निरस्त होने का असर भरवारी रेलवे स्टेशन पर भी दिखाई दे रहा है। अचानक ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों की यात्रा योजना बिगड़ गई है। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोग स्टेशन पर भटकते नजर आए।
नई दिल्ली जाने वाली शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन निरस्त होने के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों को महाबोधि, सिक्किम महानंदा और रीवा एक्सप्रेस का सहारा लेना पड़ा। आरक्षित कोचों में भी जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्री घुस गए। प्रतापगढ़ निवासी अंकित ने बताया कि अचानक ट्रेनें रद्द होने वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ी। इसका फायदा उठाकर बस संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है। सामान्य दिनों में 1600 से 2000 रुपये तक रहने वाला किराया शनिवार को बढ़कर 3500 रुपये तक पहुंच गया। इससे यात्रियों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ा। संवाद