{"_id":"5b2801154f1c1bf67a8b5d54","slug":"crime-in-meerpur-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता से मोबाइल और नगदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता से मोबाइल और नगदी छीनी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव के समीप रविवार रात बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता से मोबाइल फोन और नगदी लूट लिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पूरामुफ्ती क्षेत्र के हरिरामपुर गांव का कमलेश सोनकर पुत्र बांकेलाल सब्जी विक्रेता है।
रविवार रात वह मनौरी बाजार से सब्जी बेचकर साइकिल से घर लौट रहा था। मीरपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया। इसके बाद जेब से करीब 25 सौ रुपये और मोबाइल छीन लिए विरोध करने पर पिटाई भी की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।