फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in manjhanpoor kotwali area

पड़ोसन के घर दबंगों ने किया तांडव

Tue, 26 Sep 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 26 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोतवाली के खोदायगंज गांव में रविवार की शाम दबंगों ने पड़ोसन के घर जमकर तांडव किया। घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट की और नगदी आदि भी लूट लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायल कुनबे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली के चक खोदायगंज गांव की रामकली पत्नी भैया लाल का पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार की शाम कहासुनी के बाद दबंग पड़ोसियों ने महिला के घर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने रामकल, भैया लाल और उसके बेटे को बेरहमी से पीट दिया। कुनबे को पिटता देख गांव के अन्य लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करादिया है। दबंगों की पिटाई के बाद से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed