{"_id":"5b941d29867a557fe1121206","slug":"crime-in-koder-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से चार लाख के गहने ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से चार लाख के गहने ले उड़े चोर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोड़र गांव में शुक्रवार रात बेखौफ चोरों ने सेंध लगाकर एक घर से करीब चार लाख के गहने पार कर दिए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
कोड़र निवासी अदालती विश्वकर्मा पुत्र सुखलाल खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो गए। इस दौरान दीवार से सेंध काटकर चोर करीब चार लाख के गहने उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। गृहस्वामी ने बताया कि उसकी बेटी और बेटे की जनवरी में शादी होनी है। इसी के लिए उसने आभूषणों की खरीदारी की थी। मामले में नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।